फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पर संन्यास के लिए न डालें दबावः लारा

Thu, 03 Oct 2013 08:57 PM IST
अमर उजाला/अंशुल डांगी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर बढ़ती उम्र और मैदान में बेहतरीन पारी के लंबे इंतजार के बीच संन्यास के लगातार बढ़ते दबाव के बीच पूर्व वेस्ट इंडीज कप्तान ब्रायन लारा उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दून की अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड आपदा पीड़ितों की मदद के लिए चैरिटी मैच खेलने आए लारा ने कहा कि सचिन महान खिलाड़ी हैं और उन पर अभी संन्यास लेने के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं।

पढें, नहीं रहा ‘शेरखान’ को घुड़सवार बनाने वाला

क्रिकेट और क्रिकेटप्रेमियों के दुखद दिन
लारा ने कई मुकाबलों के दौरान मैदान में सचिन के साथ बिताए क्षणों को खास बताते हुए कहा कि सचिन का 200वां टेस्ट मैच विंडीज के खिलाफ होना उनके और वेस्ट इंडीज खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


लारा ने यह भी कहा कि सचिन जिस दिन संन्यास लेंगे, वह दिन क्रिकेट और क्रिकेटप्रेमियों के लिए सबसे दुखद दिन होगा। बृहस्पतिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मैच में अपनी पारी खेलने के बाद पत्रकारों से मुखातिब ब्रायन लारा ने कहा कि तेंदुलकर को मालूम है कि कब क्या करना है।

पढें, ब्रायन लारा को भा गया दून का बटर चिकन

बीस साल का शानदार वक्त गुजरा
उन्हें अपने खेल का पूरा मजा लेने देना चाहिए। लारा ने कहा कि सचिन उनके बेहतरीन दोस्त हैं और उनके साथ बीस साल का शानदार वक्त गुजरा है।

वेस्ट इंडीज के साथ भारतीय टेस्ट सीरीज के संबंध में लारा ने कहा कि वह यही चाहेंगे कि विंडीज यह सीरीज अपने नाम करे, लेकिन इस दौरान वह सचिन को भी यादगार पारियां खेलते देखना चाहते हैं।

पढें, मानते हैं हिंदू धर्म लेकिन नहीं जानते श्राद्घ!

200वें टेस्ट के लिए उन्होंने सचिन को शुभकामनाएं भी दीं। एक सवाल के जवाब में लारा ने मैच फिक्सिंग को क्रिकेट और अन्य खेलों के लिए नुकसानदायक करार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें