फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी ने की ऐसी हरकत ले जाना पड़ा अस्पताल

Sun, 16 Jun 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा) क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने और उसके पति के साथ मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला का होंठ भी काटा दिया, जिसमें सात टांके लगाने पड़े।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की रात को वह अपने घर के किचन में आटा गूंथ रही थी। इसी दौरान गांव के ललित मोहन जोशी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका होंठ काट दिया।

विज्ञापन

महिला के पति पर डंडे से किया प्रहार

उसके शोर मचाने पर बाहर आंगन में खड़ी महिला की सास और बेटे ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे महिला के पति ने आरोपी को डांटना शुरू किया तो उसने डंडे से उनके सिर पर भी प्रहार कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि महिला और उसके पति का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है।

मामले में धारा 452, 354 और 323 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि आरोपी गांव में आए दिन हुड़दंग करता रहता है। इधर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शिवप्रकाश पाठक ने बताया कि महिला के होंठ में गहरा घाव हो गया है सात टांके लगे हैं। आरोपी की अभी तक गिफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें