सगा मामा ही निकला खलनायक
मोहल्ला रामलीला टिल्ला से अगवा हुए बच्चे को उसके मामा ने ही चोरी कर अपनी एक परिचित महिला की गोद में डाल दिया था। पुलिस को मामा पर शक हो गया था, जिसके चलते उसे लगातार वॉच किया जा रहा था। आरोपी को इसका आभास हुआ तो देर रात उसने एक युवक के माध्यम से महिला से बच्चे को वापस मंगवा लिया, जिसे पहले से ताक में बैठी पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी बाबूराम के घर से उसकी विवाहित बेटी ममता पत्नी शेखर के आठ साल के अगवा हुए बेटे को उसके सगे मामा सचिन ने ही चोरी किया था। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि सचिन के गांव सरवट निवासी एक विवाहित महिला से संबंध थे, जिसके केवल तीन लड़कियां हैं। उक्त महिला सचिन से किसी से बेटा दिलाने की मांग कर रही थी। महिला की फरमाइश पर सचिन की नजरें अपनी बहन ममता के आठ माह के बेटे अवि पर ही टिक गई, जिसे उसने उस समय चोरी कर लिया, जब वह अकेला बैठक में खेल रहा था।
एसपी सिटी ने बताया कि सचिन की गतिविधियों पर शुरू से ही शक हो गया था, जिसके चलते उसे लगातार वॉच किया जा रहा था। देर रात जैसे ही सचिन को अपने फंसने का आभास हुआ, उसने महिला को फोन कर बच्चा लौटाने के लिए कहा। महिला की स्वीकृति मिलने पर सचिन ने अपने एक दोस्त सोनू को रुपये देकर महिला से बच्चा लेकर आने के लिए कहा। जैसे ही सोनू महिला से बच्चा लेने जिला अस्पताल गेट के पास पहुंचा, पहले से उन्हें वॉच कर रही पुलिस ने दोनों को पकड़ते हुए बच्चे को बरामद कर लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/