फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: सोना चोरी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर अजेंद्र अजय ने जताई आपत्ति, कहा- हो रहा दुष्प्रचार

Tue, 16 Jul 2024 10:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि एक संत के रूप में अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करते हैं। लेकिन संत होने के बावजूद भी मीडिया में बयानबाजी कर चर्चा में रहना उनका इतिहास है।
विज्ञापन
बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में सोना चोरी को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आपत्ति जताई। कहा, सोना चोरी होने के संबंधित कोई तथ्य हैं तो न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने के साथ उच्च एजेंसियों से जांच कराने का आग्रह करें। धाम के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने को षडयंत्र के तहत विवाद खड़ा किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि एक संत के रूप में अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करते हैं। लेकिन संत होने के बावजूद भी मीडिया में बयानबाजी कर चर्चा में रहना उनका इतिहास है। केदारनाथ धाम में सोना चोरी को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने बयान दिया है। यदि उनके पास इस मामले को कोई तथ्य हैं तो जांच के लिए न्यायालय या उच्च स्तरीय एजेंसियों के पास जाएं। सनसनी फैलाने और कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाना उचित नहीं है।

Dehradun: अयोध्या के लिए रवाना होगी बाबा बौखनाग की डोली, सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अजेंद्र ने स्पष्ट किया कि केदारनाथ धाम के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए बीकेटीसी ने कोई सोना नहीं खरीदा। दानीदाता के अनुरोध पर बीकेटीसी ने बोर्ड बैठक में अनुमति दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में स्वर्ण मंडित करने का कार्य दानीदाता ने अपने स्वर्णकार से कराया। मंदिर के गर्भ गृह में पहले चांदी की परतें चढ़ाई गई थी। जिसका वजन 230 किलोग्राम था। इसकी जगह 23 किलो. सोने की परत चढ़ाई गई। सोने की परत एक हजार किलो.तांबे की प्लेट के ऊपर लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें