फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ता लगाएंगे 75 किमी की रिले दौड़

विज्ञापन
बैठक में बोलते युवा अध्यक्ष अंशुल चावला व मंचासीन युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जिलों के भाजयुमो कार्यकर्ता 75 किमी की रिले दौड़ लगाएंगे। कार्यकर्ताओं के साथ ही इसमें अन्य युवा भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को महानगर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को दौड़ से जोड़ने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष को धूमधाम से मनाने की अपील की है। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजन किए जाएंगे। कहा कि 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। हर जिले के कार्यकर्ता मिलकर 75 किमी दौड़ लगाएंगे। एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने बताया कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के दिशा-निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों के कार्यकर्ता पांच-पांच किमी दौड़ लगाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोगों को भी दौड़ में शामिल कराने की अपील की।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, हरीश डोरा, अर्चित डावार, भावना चौधरी, विमल चौधरी, अंजलि सेमवाल, अंकुश रौथाण, शंकर रावत, कुलदीप पंत, मनीष रावत, अक्षत जैन, जितेंद्र बिष्ट, शुभम जैन, शुभम रावत, साक्षी शंकर, तरुण जैन, आशीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें