फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जमीन सौदे में फंसे गिरधारी लाल साहू को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। न्यायाधीश एनएस धानिक की एकलपीठ ने अगली सुनवाई तक गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले में एसएसपी उधमसिंह नगर और शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी। किच्छा निवासी रमेश चंद्र तिवाड़ी ने जमीन सौदे में गड़बड़ी समेत अन्य आरोप लगाते हुए उत्तराखंड की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर धारा 420, 467, 506, 34, 120बी के तहत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए साहू ने हाईकोर्ट की शरण ली और कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ चार्जशीट को निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

वनखंडी नाथ देवरिया चुटकी में रमेश चंद्र तिवाड़ी, बबली, दिनेश कुमार और अन्य ने गिरधारी लाल साहू प्लॉट खरीदे थे। 2012 में इन प्लाटों की रजिस्ट्री भी हो गई। जब खरीदार प्लॉट पर कब्जा लेने गए तो पता चला कि प्लॉट किसी और के हैं।

इस पर याचीगण गिरधारी लाल साहू से मिले तो उसने 400 रुपये प्रतिगज के हिसाब से उक्त से अतिरिक्त पैसा लेकर जमीन पर उन्हें कब्जा दिलाने का भरोसा दिलाया। बाकायदा चेक से भुगतान ले लिया। इसके बावजूद खरीदारों को जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया। इस पर खरीदारों ने 2016 में साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें