फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में पकड़ा गया मोदी ब्रिगेड का 'सिपाही'

Thu, 17 Jul 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर में अपनी साख बनाने में लगे हैं, वहीं मोदी की ब्रिगेड से सिपाही उनकी साख पर बट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा के एक नेता को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे विजयपाल को ज्वालापुर पुलिस ने एक बार फिर देसी शराब की तस्करी के आरोप में दबोचा है।

शराब के 114 पव्वे बरामद

विजयपाल के कब्जे से 114 पव्वे बरामद कर चालान कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार रात रेलवे फाटक के पास पुलिस टीम ने 114 पव्वे के साथ विजय पाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ को दबोचा है।

देसी शराब कहां से लाई गई है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संभवत मोहल्ला कड़च्छ में अवैध रुप से बेचने के लिए शराब लाई जा रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली कैंपस में मंडराते रहे भाजपा नेता

विजयपाल पर शराब तस्करी के मामले पूर्व में भी दर्ज है। मंगलवार देर रात विजयपाल की गिरफ्तारी की सूचना पर कई भाजपा नेता कोतवाली कैंपस में मंडराते रहे।

छोड़ने के लिए दबाव भी बनाया लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने पुष्टि कि की विजयपाल पूर्व में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं।

फिलहाल उनके पास कोई पद नहीं हैं। लेकिन पार्टी में सक्रिय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें