फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में सभी पुलिसकर्मियों के कराए जाएंगे एंटीजन टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सात पुलिसकर्मियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद महकमा सतर्क हो गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने दो दिनों के भीतर सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के एंटीजन टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं। ताकि, यदि कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे सही से उपचार देकर संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन

इस बीच आदेशों के तत्काल बाद पुलिस मुख्यालय से ही रैपिड एंटीजन टेस्ट की शुरूआत हुई। यहां पर सोमवार को कुल 105 कर्मचारियों और अधिकारियों के टेस्ट कराए गए। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट और ढालवाला पोस्ट में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए। इन दोनों जगहों पर कुल 141 कर्मचारियों व अधिकारियों के टेस्ट हुए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई है। इसके अलावा सभी जिलों और पीएसी व आईआरबी बटालियनों में टेस्ट शुरू हो गए हैं।
डीजीपी ने बताया कि लगभग सभी पुलिसकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। कुछेक अधिकारी या कर्मचारी बचे हैं, जिन्हें किन्हीं कारणों से दोनों या एक डोज नहीं लगी है। बावजूद इसके सतर्कता बरतने की जरूरत है। पुलिसकर्मी यदि कोविड पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उनके परिवार के माध्यम से संक्रमण अधिक फैल सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इस बात का पहले ही पता लगा लिया जाए ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें