शुक्रवार से डीएवी पीजी कॉलेज में ऑफलाइन क्लास शुरू होने के चलते गेट पर प्रवेश के दौरान छात्र-छात्
- फोटो : DEHRADUN
लंबे समय बाद डीएवी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई शुरू हो गई। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। गेट पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। कॉलेज के मुक्त नियंता मेजर अतुल सिंह ने बताया कि यूजीसी गाइडलाइंस और उत्तराखंड शासन के दिशानिर्देशों के तहत छात्रों के लिए कॉलेज को खोल दिया गया। शुक्रवार को महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कॉलेज के प्रचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने प्रथम वर्ष के छात्रों को शुभकामनाएं दीं। संवाद