अगर आप एमवे के प्रोडक्ट उपयोग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एमवे को बाजार से अपने छह उत्पाद हटाने होंगे। यह रिकमेंडेड डायटरी अलाउंस (आरडीए) की अनुशंसाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।
इनमें न्यूट्रिलाइट कैल मैग-डी, न्यूट्रिलाइट नेचुरल बी टेबलेट्स, न्यूट्रिलाइट आयरन फालिक टेबलेट्स, न्यूट्रिलाइट बायो-सी, पोट्रियम वनीला और न्यूट्रिलाइट किड्स ड्रिंक मिक्स्ड फ्रूट फ्लेवर फूड शामिल हैं। अधिनियम के तहत इन्हें खाद्य के रूप में प्रयोग से खारिज किया गया है।
जिला अभिहीत अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल के अनुसार इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अभिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से इसी अक्तूबर माह में कंपनी को अवगत कराया जा चुका है।