फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham:  बदरीनाथ धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Sun, 05 Nov 2023 01:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यहां मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने यहां पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इससे पहले शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम पहुंचे ही यहां मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है। इससे पूर्व रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।

ये भी पढ़ें...Rahul Gandhi kedarnath Visit: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, धाम के लिए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें