फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रैंस गांव पहुंची नैणी देवी की देवरा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। नैणी देवी की देवरा यात्रा शनिवार को चोपता गांव का भ्रमण करने के बाद रैंस गांव पहुंचीं। चोपता में रात्रि प्रवास के दौरान नैणी देवी सेवा समिति के सांस्कृतिक दल ने लोक संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर रात तक चले कार्यक्रमों की शुरुआत नैणी देवी के स्तुतिगान से की गई। कलाकारों ने डोंडिया और घंटी की तालों पर गुरुनाच व डाला नृत्य का प्रदर्शन किया। मंचित मौर-मौरियाण हास्य नाटिका ने लोगों को खूब हंसाया। शनिवार सुबह ब्रह्मगुरू गणवे आचार्य विशंभर सती ने नैणी देवी की प्रातः कालीन पूजा कराने के बाद जागर गीतों से नैणी देवी को जागृत किया। ध्याणियों ने नैणी देवी को भेंट अर्पित कर मनौतियां मांगी। देवी ने भूमियाल और लाटू देवता की अगुवाई में गांव का भ्रमण कर लोगों को आशीष वचन दिए। नैणी देवी ने सिद्धपीठ चोपता-चौंरी मंदिर में राजराजेश्वरी गिरिजा भवानी से भेंट की। देर शाम चोपता गांव से विदा होकर देवरा यात्रा रैंस गांव पहुंची। देवरा यात्रा के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि रविवार को देवरा यात्रा भंगोटा गांव के प्रवास पर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें