फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे खुला: कौड़िया में चट्टान का बड़ा हिस्सा खिसककर रास्ते पर गया, टनों मलबा जमा होने से ठप पड़ा था यातायात

Wed, 13 Apr 2022 12:29 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी

सार

बदरीनाथ हाईवे पर कौड़िया में चट्टान कटिंग का काम जोरों पर चल रहा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां हाईवे बाधित हो गया। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। हाईवे बाधित होने से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर शाम तक रास्ते पर आवाजाही शुरू हो गई। 
विज्ञापन
हाईवे से मलबा हटाने का होता कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान मंगलवार को कौड़िया में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां यातायात ठप पड़ गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू किया। रात नौ बजे हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर कौड़िया में चट्टान कटिंग का काम जोरों पर चल रहा है। मंगलवार को शाम करीब सवा पांच बजे कार्य के दौरान अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां हाईवे बाधित हो गया। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। हाईवे बाधित होने से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।

जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, कर्णप्रयाग, श्रीनगर जाने वाली कई सवारियां हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। कार्यदायी संस्था एमकेजी कंपनी के जन संपर्क अधिकारी अवनीश पांडे ने बताया कि हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गया। दो जेसीबी मशीनों के जरिए बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। जिससे रात 9 बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें