हेलंग-जोशीमठ मार्ग का होगा चौड़ीकरण
बाईपास मार्ग के निर्माण के साथ ही हेलंग-जोशीमठ मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी शुरू होगा। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हेलंग-मारवाड़ी (5 किमी) मार्ग का नवनिर्माण और हेलंग-जोशीमठ (10 किमी) मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य एक साथ शुरू किया जाएगा। इसके बाद जोशीमठ बाजार में जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें...चारों धामों में वीआईपी दर्शन बंद : सीएम धामी ने कहा-एक समान व्यवस्था होगी लागू, नौजवानों और बीमारों से की खास अपील
बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण पांच किमी तक होना है। दो साल तक न्यायालय के आदेश पर मार्ग निर्माण कार्य रुका रहा, अब न्यायालय से अनुमति मिल गई है। दो माह बाद हिल कटिंग कार्य शुरू कर दिया जाएगा, यदि मौसम ने साथ दिया तो एक साल में ही बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। -कर्नल मनीष कपिल, कमांडर, बीआरओ, जोशीमठ।