अपर मुख्य सचिव (गृह) राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के भाव से काम कर रही है। पुलिसकर्मी यात्रियों के साथ विनम्रता का व्यवहार करें ताकि उत्तराखंड की छवि और बेहतर बनाया जा सके। पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों पर विशेष जोर देते हुए उनके कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने के सुझाव दिए।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आईआरबी के गठन, उसके उपयोग एवं भविष्य के कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, एडीजी पीवीके प्रसाद समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।