फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लाइब्रेरी के बैचलर उपाधिधारक भर्ती में हो सकेंगे शामिल, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी

Thu, 24 Oct 2024 10:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट ने पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भर्ती के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। बैठक में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग (अप्राविधिक और अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली 2024 के तहत नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
बैठक लेते सीएम धामी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस एवं बैचलर इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में उपाधि धारक भी पुस्तकालय अध्यक्ष की भर्ती के लिए पात्र होंगे। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।

लंबे समय से पॉलीटेक्निक संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन की मांग की जा रही थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग (अप्राविधिक और अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली 2024 के तहत नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी, विदेश में मिलेगा पढ़ाई का मौका

इससे अब पॉलीटेक्निक संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भर्ती परीक्षा में स्नातक उपाधिक के साथ डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों के साथ-साथ बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस (बी.लिब.एससी) एवं बैचलर इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (बी.लिब एंड आईएससी) उपाधि धारकों को भी शामिल होने का मौका मिल सकेगा। इससे राज्य के योग्य एवं प्रतिभावान युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें