फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद तरुण विजय हमले में घायल, दलितों के साथ मंदिर प्रवेश पर भीड़ हुई उग्र

Fri, 20 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)
विज्ञापन
दलितों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचे थे सांसद। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देहरादून के चकराता तहसील के पोखरी गांव में दलितों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गए राज्य सभा सांसद तरुण विजय पर भीड़ ने हमला बोल दिया और उनसे मारपीट भी की। हमले में सांसद समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


हमलावरों ने पथराव करके वाहनों से शीशे तोड़ दिए और सांसद के साथ गए आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षक दौलत कुंवर की गाड़ी को खाई में ढकेल दिया। दौलत कुंवर और उनकी पत्नी ने किसी तरह घाटी में छिप कर अपनी जान बचाई, जिन्हें बाद ने पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

चकराता स्थित सेना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सांसद को देर शाम दून के लिए रेफर कर दिया। जानकारों के मुताबिक भीड़ मंदिर में दलितों के प्रवेश से नाराज थी। हालांकि मंदिर समिति का कहना है कि उन्होंने किसी के प्रवेश पर आपत्ति नहीं लगाई थी। डीएम डॉ. रविनाथ रमन और एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने चकराता पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

सिर पर लगा पत्थर, एक किमी तक भागकर बचाई जान

सांसद के सिर में गंभीर चोट आई हैं। - फोटो : AmarUjala
शुक्रवार को जौनसार बावर परिवर्तन यात्रा विकासनगर ब्लाक मुख्यालय से पोखरी गांव के लिए रवाना हुई। यात्रा में दलित समुदाय के लोग भी शामिल हुए। पोखरी गांव चकराता ब्लाक मुख्यालय से 45 किमी दूर है। जहां शिलगुर देवता का नवनिर्मित मंदिर बना है। शुक्रवार को यहां मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन था।

इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शाम करीब सवा चार बजे तरुण विजय देवता के दर्शन करके दौलत कुंवर व अन्य के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने उनका हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया।

भीड़ में शामिल लोगों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। तरुण विजय ने वाहन की आड़ लेकर किसी तरह खुद को पत्थरों से बचाने की कोशिश की पर इसी बीच एक पत्थर उनके सिर पर लगा। उन्होंने लहूलुहान हालत में करीब एक किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचाई।

गाड़ी में आग लगाने की कोशिश, फेंकी खाई में

सांसद पर हमला करने को आक्रोशित भीड़ - फोटो : AmarUjala
यहां से पुलिस कर्मियों ने सांसद को दूसरे वाहन से चकराता के मिलिट्री अस्पताल के लिए रवाना किया। इधर आक्रोशित भीड़ ने सांसद और दौलत कुंवर जिस वाहन से आए थे उसे आग के हवाले करने की भी कोशिश की।

सफल नहीं होने पर लोगों ने वाहन को खाई में पलट दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से भी मारपीट की। आक्रोशित भीड़ को देख कुछ पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई।

गुस्साई भीड़ ने आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षक दौलत कुंवर पर भी हमला बोल दिया। उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। दौलत कुंवर ने घाटी में छिप कर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

सेना अस्पताल में हुआ सांसद का इलाज

तरुण विजय - फोटो : AmarUjala
भीड़ के हमले में भाजपा के नेता विपुल अग्रवाल भी घायल हो गए। उनके सिर पर भी चोटें आई हैं। सांसद तरुण विजय को चकराता स्थित सेना के अस्पताल में ले जाया गया।

जहां पहले सेना के अधिकारियों ने अनुमति न होने की बात कह कर उपचार करने से मना कर दिया। डीएम के अनुरोध पर सांसद को सेना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें दून रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें