फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने 10वीं पास छात्रों से छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, बस पूरी करने होगी ये एक शर्त

Wed, 26 Sep 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
students - फोटो : demo pic
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने 10वीं पास छात्रों से छात्रवृत्ति के आवेदन मांगे हैं। सीबीएसई ने ये आवेदन केवल इकलौती कन्या संतान(सिंगल गर्ल चाइल्ड) के लिए के लिए ही मांगे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की एक हार्डकॉपी सीबीएसई को भी भेजनी होगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की वेबसाइट पर इस साल 10वीं पास हर छात्रा छात्रवृत्ति को ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। सीबीएसई के मुताबिक इसकी सबसे प्रमुख शर्त यह है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती कन्या संतान होनी चाहिए।

गत वर्ष जिन छात्राओं ने इस स्कॉलरशिप का लाभ लिया होगा, उन्हें भी अपनी छात्रवृत्ति के रिन्यूअल के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर है।
विज्ञापन


इसके बाद 31 अक्टूबर तक सीबीएसई में अपने आवेदन की हार्डकॉपी जमा करा सकते हैं। यह छात्रवृत्ति अधिकतम दो वर्षों तक दी जाती है। इसके तहत प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।

विज्ञापन

ये होगी इसकी पात्रता

-आवेदन करने वाली छात्रा के 10वीं में कम ये कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
 
-छात्रा 11वीं और इसके बाद 12वीं में सीबीएसई से पढ़ रही हो।
 
-एक अकादमिक सत्र में छात्रा की ट्यूशन फीस 1500 रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
 
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.cbse.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें