फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सफर के दौरान अब यात्रियों को मिलेगा लाजवाब वेज, चिकन बिरयानी का भी स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब दाल, चावल, रोटी सब्जी जैसे शाकाहारी भोजन और अड्डा करी, चिकन करी जैसे व्यंजनों के अलावा स्वादिष्ट लाजवाब वेज, चिकन बिरयानी का भी स्वाद मिलेगा। कारण कि रेलवे बोर्ड के निदेशक टूरिज्म एवं कैटरिंग फिलिप वर्गीज की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब वेज बिरयानी और चिकन बिरयानी को स्टैंडर्ड मील के मेन्यू में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वेज बिरयानी के लिए जहां यात्रियों को 80 रुपये तो एग बिरयानी के लिए 90 रुपये का भुगतान करना होगा। चिकन बिरयानी के लिए 110 रुपये देने होंगे। इसके अलावा सफर के दौरान यात्रियों को और अधिक स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराया जा सके इसके लिए अब खानपान की नई व्यवस्था की गई है। इसके लिए यात्रियों को 50 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। स्टैैडर्ड मील के तहत यात्रियों को रायता, अचार सलाद और पापड़ जैसी चीजें खाने पीने की चीजें भी मुहैया करायी जाएगी। इसके अलावा ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खाने पीने की दिक्कत ना हो इसके लिए मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में नए सिरे से जनता मील की भी व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत यात्रियों को 20 रुपये का भुगतान करने पर पूड़ी, आलू और सब्जी का पैकेट मिलेगा।
बता दें कि कोरोना संकट के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से संचालित तमाम ट्रेनों में कैटरिंग की सुविधाएं समाप्त कर दी गई थी। परिणामस्वरूप यात्रियों को खानपान की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। रेलवे बोर्ड की ओर से स्टेशनों पर सिर्फ डिब्बाबंद भोजन की ही व्यवस्था की गई थी। ऐसे में यात्रियों को अपने घरों से खाने पीने का सामान लेकर सफर करना पड़ रहा था। लेकिन अब जबकि कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य हो गई है तो रेलवे बोर्ड की ओर से दोबारा खानपान की सुविधा शुरू की गई है। खानपान की सुविधा नए सिरे से शुरू होने के साथ ही यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें