फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टरों और कर्मचारियों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर के शारीरिक उत्पीड़न के मामले में अस्पताल प्रशासन ने दो डॉक्टरों और कुछ अन्य कर्मियों से जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार इंटर्न ने शिकायत करने से पहले इन डॉक्टरों और कर्मियों से सलाह ली थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोनेशन अस्पताल की एक इंटर्न डॉक्टर ने वरिष्ठ डॉक्टर पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत इंटर्न डॉक्टर ने अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिक्षा जंगपांगी से भी की थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कमेटी गठित कर मामले की जांच चल रही है। इसमें अब दो वरिष्ठ डाक्टरों और कुछ कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। उनसे इंटर्न डॉक्टर के उनके पास पहुंचने या न पहुंचने, उन्हें प्रकरण की जानकारी देने और उनके द्वारा क्या सलाह देने जैसी जानकारी मांगी गई है। डॉक्टरों ने अपने जवाब में कहा है कि इंटर्न डॉक्टर ने डॉक्टर के परेशान करने की जानकारी दी थी। बताया था कि वह इससे पहले तीन वरिष्ठ डाक्टरों के पास भी गई थी। उन्होंने मदद के बजाय उसे टाल दिया था।
अब अस्पताल में इन डॉक्टरों और कर्मचारियों से जवाब तलब करने पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि जिन डॉक्टरों के पास इंटर्न पहले मदद मांगने गई थी, उनसे क्यों जवाब नहीं मांगा गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा जंगपांगी का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है। जल्द ही रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें