एएनएम की नियुक्ति के समय ही 2800 ग्रेड पे देने की मांग पर सीएम हरीश रावत ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। उन्होंने एएनएम को दो पदोन्नति लाभ देने पर भी स्वीकृत दी है।
मंगलवार देर शाम सीएम आवास पर एएनएम कार्यकत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सीएम ने एएनएम के शीघ्र रिक्त पदों को भरे जाने के निर्देश दिए हैं।
रिक्त पदों को भरने के आदेश
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आदेश दिये की राज्य में एएनएम के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने एक माह के भीतर एएनएम के लिए सेवा नियमावली व प्रमोशन के लिए ढांचा तैयार करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एएनएम अच्छा कार्य कर रही हैं। इनको भी दो पदोन्नति लाभ दिया जाए। सीएम के फैसले से एएनएम संवर्ग में भारी उत्साह है। हालांकि ग्रेड पे में वृद्धि का लाभ नए नियुक्त होने वाली एएनएम को ही मिलेगा।