अमित शाह का देहरादून दौरा
- फोटो : अमर उजाला
शाह ने सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री पर धार्मिक तुष्टिकरण का आरोप लगाया। हिंदू बहुल राज्य में उन्होंने जिस तरह से हरीश राज में जुमे की नमाज की छुट्टी का जिक्र किया, उसे धार्मिक ध्रुवीकरण की सियासत के तौर पर भी देखा जा रहा है। उन्होंने बेहद सधे अंदाज में बदरीनाथ और केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों के बहाने ये संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा के लिए इन दोनों का खास महत्व है।