फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: युवाओं के लिए फैशन नहीं टेंशन बन सकती है फटी जींस, ज्योतिष की ये बातें न करें नजरअंदाज

Sun, 07 Jan 2024 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024: पंडित पुरुषोत्तम गौड़ देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान अपना भविष्य जानने के लिए उनके पास लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
पंडित पुरुषोत्तम गौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों युवाओं के बीच फटी हुई (रिप्ड) जींस पहनने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लेकिन यही फैशन की फटी जींस उनके लिए टेंशन बन सकती है। इस तरह के कपड़े पहनकर आप अपने दोस्तों के बीच भले ही अच्छे लगें लेकिन ये आपके गुड लक को बैड लक में बदल सकता है। महाकुंभ में पहुंचे पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने कहा कि इस तरह के कपड़े पहनना दरिद्रता को न्योता देते हैं।

विज्ञापन


ग्रह नक्षत्रों  पर पड़ता है प्रभाव

पंडित गौड़ ने कहा कि फटी जींस का सीधा असर हमारे ग्रह नक्षत्रों पर पड़ता है। हमें इस तरह के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हम अच्छा दिखने के लिए अच्छे कपड़े पहनते हैं। ये सौंदर्य का प्रतीक हैं। लेकिन अगर हम शुक्र ग्रह के विपरित कार्य करते हैं तो वह हमें तनाव की ओर ले जाता है। इतना ही नहीं फटे हुए कपड़े एक जगह पर रखने से नकारात्मकता आती है। यही वजह है कि आज हमारे देश का युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन

शनि को चुनौती देते है फटे कपड़े

परिवार से दूर होता जा रहा है। इसके अलावा अपनी संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से दूर हो रहे हैं। भारतीय वैदिक ज्योतिष में भी कहा गया है कि फटे हुए कपड़े या फटी हुई जींस पहनना एक तरीके से शनि को चुनौती देना है। ऐसे में युवाओं को चिंतन करने के साथ मनन करने के बाद निर्णय लेने की जरूरत है। यह सिर्फ बाहर जाने को लेकर ही बुरा नहीं माना जाता बल्कि अगर घर पर हैं या घर से ही काम कर करते हैं तो भी आपको फटे और पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें