फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: सिग्नेचर और मोबाइल नंबर भी बताते हैं आपका वर्तमान और भविष्य, आचार्य संदीप से जानें खास बातें

Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आचार्य संदीप देहरादून में आयोजित अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान उनके अपना भविष्य जानने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
आचार्य संदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में सिग्नेचर और मोबाइल नंबर से भविष्य जानकर लोग रोमांचित हो गए। महाकुंभ में आचार्य संदीप भार्गव ने सिग्नेचर और मोबाइल नंबर से लोगों का भविष्य और उनका व्यवहार बताया।

विज्ञापन


आचार्य संदीप के पास भविष्य जानने वालों की भीड़ नजर आईं। आचार्य ने बताया कि लोगों के सिग्नेचर उनका भविष्य तय करते हैं। गलत सिग्नेचर भविष्य और वर्तमान संवरने नहीं देते हैं। सिग्नेचर गलत होने से विवाह और कॅरियर में फर्क पड़ता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर दोस्ताना व्यवहार के साथ ही आपके अन्य व्यवहार को बताते हैं।

विज्ञापन

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh:  राज्यपाल बोले- 500 साल बाद अब अयोध्या में दिव्य-भव्य रूप में दिखेगा राम मंदिर

लोग सोचते हैं कि जीवन में समस्याएं सुलझ क्यों नहीं रहीं, मुश्किलें खत्म क्यों नहीं हो रहीं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है कि सिग्नेचर से भी फर्क पड़ सकता है। सिग्नेचर आपके नाम और शक्ल पर भी निर्भर करता है। हालांकि सिग्नेचर बदलने से किस्मत बदल भी सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें