उन्होंने बताया कि एस्ट्रोसाइंस एप को तैयार करने में उन्हें 15 साल का समय लगा। वर्तमान वैज्ञानिक युग में विश्व में मानव कल्याण के लिए यह एप बनाई है। इसमें आपको अपना नाम जन्म तिथि और वाह्टसएप का नंबर डालना होता है। इस एप के जरिए लोग अपने भूतकाल, वर्तमान एवं भविष्य को जमीनी हकीकत से जोड़ सकते हैं।
Astrology: युवाओं के लिए फैशन नहीं टेंशन बन सकती है फटी जींस, ज्योतिष की ये बातें न करें नजरअंदाज
साथ ही भविष्य में आने वाली अपने परिवार के जीवन की समस्याओं को महसूस कर उनके सरल उपाय प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह तमाम जानकारी लोगों को उनके मोबाइल नंबर पर पीडीएफ फाइल पर भी मिल जाती हैं। सुरक्षा की बात करें तो यह पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी व्यक्ति विशेष की जानकारी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं की जाती।
तीन घंटे तक किया इंतजार
एस्ट्रोसाइंस एप को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने नंबर के लिए करीब तीन घंटे तक का इंतजार किया। नंबर आने के बाद मोबाइल नंबर के जरिए से उन्होंने पांच मिनट में सभी जानकारी जुटा ली।