फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेद भूलकर एकजुट हो महिलाएं

Wed, 26 Mar 2014 02:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी परपीत बरार ने महिला कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
विज्ञापन


पढ़ें, यह किला सुनाता है अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां

संगठन की सदस्यों का आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। महिलाएं अधिक से अधिक राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान

उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने के बाद परपीत बरार प्रदेश के दौरे पर आई हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बरार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश का भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करें। यूपीए सरकार की उपलब्धियों के संबंध में महिलाओं को जाकर बताएं।
विज्ञापन


पढ़ें, सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं

दून में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक करके बरार रुद्रपुर के लिए रवाना हो गईं। बैठक की अध्यक्षता सरोजनी कैन्त्यूरा ने की।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, सुनीता प्रकाश, नजमा खान, मीना रावत, रश्मि गुप्ता, कमला शाह, कमला शर्मा, सुनीता सैनी, ईश्वरी देवी, सुधा शुक्ला, लता जज, मीना रावत आदि रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें