फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 'न अल्पसंख्यक मंत्री बना न अनुसूचित जाति का'

Thu, 28 Jul 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी कैबिनेट में जिन दो मंत्रियों को शामिल किया है, उससे प्रदेश सरकार की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


रावत ने न तो किसी अल्पसंख्यक को मंत्री बनाया है और न ही किसी अनुसूचित जाति के विधायक को। भट्ट ने कहा कि सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री जो डील की थी, उसके मुताबिक ही कैबिनेट का विस्तार किया गया है।

कैबिनेट विस्तार के कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अभी देहरादून से बाहर हूं। पता नहीं इसके लिए हमें निमंत्रण भेजा गया या था नहीं। वैसे भी इस सरकार को विपक्ष की जरूरत नहीं है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जब सरकार को विपक्ष नहीं चाहिए तो शपथ ग्रहण समारोह में इसकी क्या आवश्यकता है? 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खाली सीटों को भरना राज्य हित में नहीं: बहुगुणा

फाइल फोटो- विजय बहुगुणा - फोटो : ANI
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को अपनी कैबिनेट की खाली सीटों को भारा, अब इसका कोई मतलब नहीं रह गया है। कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

कुछ महीने में आचार संहिता लग जाएगी। लिहाजा, खाली सीटों को भरा जाना राज्य हित में नहीं है। कहा कि कैबिनेट की रिक्त सीटों को भरने में कुछ वरिष्ठ विधायकों और क्षेत्रों की उपेक्षा की गई है।

उन्होंने मंत्री बनने पर विधायकों को बधाई भी दी। कहा कि हरीश रावत डूबती हुई एक जहाज के कप्तान है। जिसे बचाने के लिए वह हाथ पैर मार रहे हैं। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें