उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले अपना एक विधायक गंवाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोला। राज्यसभा सीट के लिए मतदान देने के बाद विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस धनबल से हमारा एक विधायक ले गई है।
कहा कि वे हमारा एक ले गए हैं देखिए उनके कितने आते हैं। इसके बाद अजय भट्ट भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने इलाहाबाद रवाना हो गए।
राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के हाथों मात खाने से भाजपा तिलमिलाई हुई है। शनिवार को देहरादून स्थित विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल को वोट देने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोला। साथ ही दावा किया भाजपा के सभी विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल को वोट दिया है।