कई व्हाट्सएप ग्रुप किए एकत्रित
पुलिस और खुफिया विभाग ने युवाओं की ओर से अलग-अलग नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों की सूची एकत्रित की है। इन ग्रुपों में जुड़े कुछ युवाओं से पुलिस और खुफिया विभाग अग्निपथ को लेकर मुखबिरी करा रहा है ताकि प्रदर्शन वाली बात सामने आए तो समय रहते इन युवाओं को चिह्नित किया जा सके।
पुलिस और खुफिया विभाग को युवाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई विरोध करने वाली बात सामने आए तो युवाओं को समझाया जा सके। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
अग्निपथ के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन