फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव संकल्प शिविर: उदयपुर के बाद अब राज्यस्तर पर मंथन करेंगी कांग्रेस, एक और दो जून को उत्तराखंड में आयोजन

Tue, 31 May 2022 05:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक जिले में 11 जून से 14 जून तक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Congress symbol - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की ओर से उदयपुर राजस्थान में आयोजित तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर के आयोजन के बाद अब इससे संबंधित कार्यशाला का आयोजन राज्यों में किया जा रहा है। इसी के तहत एआईसीसी के निर्देश पर राजधानी देहरादून में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


महासचिव संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की समिति का गठन किया गया है। कमेटी में राजीव महर्षि, जसविन्दर सिंह गोगी, अजय सिंह, महेश प्रताप राणा, राजेंद्र चौधरी, ऋषिपाल बालियान, प्रो.देवेंद्र प्रताप सैनी, कपिल भाटिया, शैलेंद्र बिष्ट, कुलदीप चौधरी, मनीष शर्मा, संजीव चौधरी, महेश जोशी, शिवा वर्मा, संदीप चमोली, सोनू हसन, अजय रावत, विनीत प्रसाद भट्ट, भूपेंद नेगी, गौतम सोनकर, नामान रजा, रॉबिन त्यागी, विकास नेगी, विजय रतूड़ी मोंटी, पंकज क्षेत्री, हिमांशु रावत और विकास पुंडीर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें...बच्चे हैं चार, बताए दो: महिला बीडीसी सदस्य को सूचना छिपाना पड़ा भारी, जांच में सामने आया सच तो पद से धोना पड़ा हाथ

बताया कि देहरादून में जीएमएस रोड स्थित चांद वालिया गार्डन में आयोजित कार्यशाला में दो सौ से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में उदयपुर नव संकल्प घोषणा के तहत लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी। वहीं योजना बनाने के लिए प्रत्येक जिले में 11 जून से 14 जून तक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें