फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक दुर्घटना: पिकअप की टक्कर लगने के बाद बाइक बनी आग का गोला, हादसे में एक की मौत

Sat, 09 Apr 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर

सार

शनिवार देर रात भगवानपुर में टोल प्लाजा के पास पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। साथ ही बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर में टोल प्लाजा के पास पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक की बाइक में आग लग गई, जिसमें बाइक पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडकी सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव जोला थाना नागल जिला सहारनपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार अपनी बाइक से देर रात के समय भगवानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कस्बे के पास टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तो अचानक एक पिकअप वाहन ने टक्कर  मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके पर ही गाड़ी छोडकर फरार हो गया। वही युवक की बाइक आग लगने से बुरी तरह से जलकर राख हो गई है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडकी सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही युवक के परिजनो को घटना की जानकारी दे दी है।

आपत्तिजनक पोस्ट पर थाने में हंगामा
भगवानपुर के एक गांव निवासी एक पार्टी के कार्यकर्ता ने फेसबुक  पर किसी के लिए आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। जिसे लेकर शनिवार की देर रात हिन्दू संगठन के कार्यकताओ ने थाने मे पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। वहीं, युवक भी अपने साथियों के साथ थाने में पहुंच गया। दोनो पक्षों ने एक दूसरे की गलती निकालते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा बढता देखकर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनो पक्षों के लोगो को शान्त किया। साथ ही हंगामा करने पर कारवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि दोनो पक्षों के लोगों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें