फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज को महीने भी नहीं बीते, दुल्हन ने बनाया प्रेमी

Fri, 10 Apr 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पहले उसने प्रेमी से शादी की लेकिन शादी के बाद उसे दूसरे से प्यार हो गया। यही नहीं वह पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दोनों को हरिद्वार से बरामद किया। कोतवाली में नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। काफी देर की जद्दोजहद के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए।

रुड़की निवासी युवती ने करीब एक माह पूर्व पड़ोसी से प्रेम विवाह किया था। कुछ ही दिनों बाद उसका दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते बृहस्पतिवार रात को नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गईं।
विज्ञापन


परिजन नवविवाहिता और उसके प्रेमी को लेकर रुड़की आ गई। मगर, युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर कोतवाली आ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी

पुलिस के सामने ही नवविवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले गए।

परिजन पिटाई करते है साहब
वहीं एक अन्य घटनाक्रम में हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गई और परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसने बताया कि गांव में रहने वाले प्रेमी से बात करने पर परिजन मारपीट करते है। इसका वह कई बार विरोध कर चुकी है।

युवती ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती के परिजनों को कोतवाली बुला लिया और उसे समझा बुझाकर परिजनों के साथ भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें