फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Tue, 02 May 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
students
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय(यूओयू) में नए सत्र 2017-18 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

विवि में पहली बार ग्रीष्मकालीन सत्र मई में शुरू हुआ है। विवि के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि छात्रों को समुचित लाभ देन के लिए यह जरूरी था कि प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू की जाए। जिससे उन्हें समय पर अध्ययन सामग्री मिले व समय पर परीक्षाएं कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह ले सकते हैं एडमिशन

students
विवि के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि पिछले ग्रीष्मकालीन सत्र 2016-17 की वार्षिक परीक्षाएं भी जून से शुरू करा दी जाएंगी। अब तक वार्षिक परीक्षाएं जुलाई-अगस्त में कराई जाती थी।

इससे छात्रों को नुकसान होता था। क्योंकि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण छात्र कई प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य संस्थानों में आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रवेश से वंचित रह जाते थे।

विवि के प्रवेश अनुभाग के प्रभारी निदेशक डा. एमएम जोशी ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए प्रॉसपेक्टस की सॉफ्ट कॉपी विवि की वेबसाइट www.uou.ac.in पर उपलब्‍ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें