फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य अध्यक्ष और किरण बनी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता (रायपुर) के वाणिज्य विभाग की ओर से विभागीय परिषद का गठन किया गया। जिसमें आदित्य कंडारी को विभागीय परिषद का अध्यक्ष और किरण कोठारी को सचिव बनाया गया है। जबकि अजय कुमार को उपाध्यक्ष, आर्यन जोशी को सह सचिव, नितिन सती को कोषाध्यक्ष, कौशल कापरी को छात्र-प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को हुए परिषद के गठन में वाणिज्य संकाय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति खरे ने छात्रों को विभागीय परिषद के गठन का उद्देश्य बताया। इस मौके पर डॉ. आशा रोंगाली, रश्मि नौटियाल समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें