फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदकर मलबा छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सड़क खोदकर मलबा छोड़ने वाले विभागों, कार्यदायी एजेंसियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी विभाग सड़क की खोदाई कर रहा हो, वह तुरंत मलबा हटवाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना समेत अन्य कार्यों के लिए शहर में कई जगह सड़कों की खोदाई की गई है। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं कि खोदाई के बाद मलबा नहीं हटाया गया है। इसके कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर भरान कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक न होने और मलबा अव्यवस्थित रूप से फैले होने के कारण लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। सड़कों को आवागमन के लिए सुरक्षित बनाने को यह मलबा तुुरंत हटाना जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को भरान कार्य की गुणवत्ता सुधारने और मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर अनावश्यक मलबा मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें