पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यो के संबंध में बैठक करते जिलाधिकारी वित्त एवं राजस?
देहरादून। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकृष्ण कुमार मिश्रा ने पलटन बाजार में चल रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने बाजार के व्यापारियों से समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य कार्यों को भी तेजी से पूरा करने को कहा।
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व व अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने मैनहोल निर्माण के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य पूरा होते ही मैनहोल में तुरंत ढक्कन लगाने के निर्देश। साथ ही सभी विभागों, कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों से समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा। साथ ही नालियों को कवर करने, चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए।