शव निकालने के लिए वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा
दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत के नेतृत्व में दस सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने वाहन में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। हादसे में पुष्पा मोहन भोंसले (62) पत्नी मोहन भोंसले, निवासी कास्टी, अहमद नगर महराष्ट्र की वाहन के अंदर दबने से मौत हो गई। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा। जबकि वाहन चालक रमेश सिंह (36) पुत्र गब्बर सिंह, निवासी बडासू, गुप्तकाशी और टीका राम (32) निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को बमुश्किल से वाहन से बाहर निकाला गया।
वहीं, क्रुशना काले (12) पुत्र बाला साहेब, ज्योति बाला साहेब काले (40) पत्नी बाला साहेब, कल्पना काले रंगनाथ (59) पत्नी जगदीश काले रंगनाथ, राम सालूंके (38) पुत्र दत्तामेय, निवासी श्रीगोंदा, अहमदनगर महाराष्ट्र, गौतम कुमार (24) पुत्र सुनील कुमार मंडक व शिव कुमार (24) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी पटना, बिहार, अंकित शर्मा (21) पुत्र उमाशंकर संतोष, निवासी जम्मुई, बिहार और पलमन (30), निवासी नेपाल को हल्की चोंटे आई हैं।
ये भी पढ़ें...Threat to kill BJP leader: नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखी पोस्ट, पाकिस्तान, सउदी अरब से आ रहे कॉल, उदयपुर की घटना से डरे
मंदाकिनी नदी में गिरता वाहन
एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत ने बताया कि एक साथ टनों बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर गिरने से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से अटक गया, अन्यथा सीधे 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी में गिरता। रेस्क्यू दल में हेड कांस्टेबल हरीश भंडारी, कांस्टेबल सुभाष, गोविंद, कुलदीप, अरविंद, भूपेंद्र, जगदीश, किशोर और पैरामैडिक अमृत रावत ने अहम भूमिका निभाई। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतका महिला यात्री के शव का पंचनामा भरकर सोनप्रयाग पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।