फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: श्रीनगर में सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत, छह घायल

Sat, 22 Jun 2024 05:13 PM IST
हीरा मेहरा संवाद न्यूज़ एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

उत्तराखंड के श्रीनगर में सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू के पास सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि छह लोगों को हल्की चोटें आई है। घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार के लिए भेजा गया। जहां से सभी छह चोटिल प्राथमिक उपचार लेने के बाद अपने घर चले गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को फरासू के समीप राकेश ढाबा के पास श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही स्कूटी व धारी देवी से श्रीनगर की ओर आ रही मैक्स की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मैक्स में सवार यात्रियों को भी हल्की चोटें आई है। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान स्कूटी चालक पवन चौहान (28) पुत्र विनोद चौहान निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग की मौत हो गई, जबकि पवन चाैधरी (25) पुत्र विक्रम चौधरी, घोलतीर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ये पढ़ें- Rudraprayag Accident: हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी, रिपोर्ट डीएम को सौंपी, ये मानी जा रही दुर्घटना की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर होशियार सिंह पंखोली ने कहा कि मैक्स में चार बच्चों सहित कुल दस लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की इस टक्कर में स्कूटी चालक की मौत हुई है, जबकि स्कूटी सवार दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। मैक्स में सवार चालक वासुदेव कोठियाल निवासी स्वीर नरेंद्रनगर, सुनील निवासी पिपोला पीपलडाली टिहरी, अंशुल, बीना देवी, नीता देवी, मीना देवी सभी निवासी स्वीर नरेंद्रनगर चोटिल हुए हैं, जिन्हें बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कलियासौड़ चौकी ले जाया जा रहा है। मृतक का पंचायतनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें