फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद घोड़े नहीं, 30 फीट लंबी कार में आता है दूल्हा

Thu, 28 Nov 2013 01:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में इन दिनों घूमती लंबी कार आपने देखी होगी। बारात के संग दूल्हे राजा की यह कार जगह-जगह पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


यह जहां भी जा रही है लोगो के आकर्षण का केंद्र बन रही है। डेढ़ करोड़ की यह लिमोजीन कार वैसे तो विदेशी है लेकिन नोएडा में इसका मॉडल तैयार किया गया है।

इस कार के अंदर सोफा, बार, एलसीडी के अलावा आकर्षक लाइट हैं। इसमें 6 से 7 लोग बैठ सकते हैं। इसका एक दिन का किराया 25 से 35 हजार तक है और अगर कार को शहर से बाहर ले जाना हो तो कीमत दोगुनी से अधिक हो जाती है।

कार के मालिक आनंद प्रकाश ने बताया कि इस कार की लंबाई तीस फीट है। यह गाड़ी नोएडा में तैयार की गई है। दून में अब तक इसकी करीब तीन बुकिंग हुई है।

जब बेटे-बहू ने कहा थैंक्यू
सहस्त्रधारा रोड के राजेश्वरनगर फेज-2 निवासी बंसीवाल कथुलियाल ने बताया कि 26 नवंबर को बेटे की शादी के लिए गाड़ी की जरूरत थी। संपर्क करने पर लिमोजीन मिली। किराया 25 हजार था, सोचा जब इतना खर्च कर रहे हैं तो थोड़ा और सही।
विज्ञापन


बारात सहस्त्रधारा रोड से सुभाष रोड लार्ड वेंकटेश्वर तक गई। इस गाड़ी ने तो शादी की रौनक ही बढ़ा दी। रास्ते में हर कोई इस कार को ही देखता। जहां कार पहुंचती भीड़ लग जाती।
विज्ञापन


वेडिंग प्वाइंट पहुंचते ही लड़की वाले कार देखते रह गए। पूछने लगे कि ये गाड़ी कहां से ले आए। बाद में बेटे ब्रह्मप्रकाश और बहू अंकिता ने कहा, पापा हमारी शादी को इस गाड़ी से और भी स्पेशल बनाने के लिए थैंक्यू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें