फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 17.88 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIओएनजीसी का कर्मचारी बन साइबर ठग ने हेल्थ स्मार्ट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर पीड़ित से 17.88 लाख रुपये ठग लिए। डालनवाला पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

I
Iडालनवाला प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि मामले में ओएनजीसी से रिटायर्ड धर्मचंद ने शिकायत की है। बताया कि उन्हें 27 जुलाई को किसी ने अपने आप को ओएनजीसी का कर्मचारी बताते हुए फोन किया और पीड़ित को हेल्थ स्मार्ट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने को कहा। पीड़ित ने विश्वास करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी और खाते की जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी ने ओएनजीसी का हेल्थ कार्ड फॉर्म बताकर एक लिंक भेजा। पीड़ित ने फॉर्म भरा तो आरोपी ने उनके खाते से 17.88 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें