फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पुरोला विधायक से युवकों का विवाद, हॉस्टल में मिलने के दौरान हुई कहासुनी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 26 Aug 2024 01:54 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पुरोला विधायक और युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक हॉस्टल में पुरोला विधायक से मिलने पहुंचे कुछ युवकों का उनसे विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। युवकों का आरोप है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया। वहीं, विधायक ने बिना सूचना दिए वीडियो बनाने और अभद्रता का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मोरी के बेगल गांव निवासी कुलदीप और अतुल ने शिकायत में बताया कि दोनों का बीते दिनों वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों ने एक ठेकेदार पर सवाल उठाए थे। युवकों का आरोप है कि रविवार को विधायक ने उन्हें मिलने के लिए हॉस्टल बुलाया था।

विज्ञापन


दोनों वहां पहुंचे तो आरोप है कि विधायक ने मारपीट की और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। उधर, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। विधायक का कहना है कि मिलने आए दोनों युवकों का गांव में किसी से आपसी विवाद है। उसे लेकर दोनों मेरे पास आकर विवाद कर रहे थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर...29 अगस्त को पांच घंटे देरी से चलेगी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस

आरोप लगाया कि युवक मामले को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित करते हैं। विवाद के लिए मना करने पर दोनों ने अभद्रता की। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि विधायक और युवकों की तहरीर मिली है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले में जांच करेगी।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें