ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
शहर कांग्रेस कमेटी ने तिलक भवन में मंगलवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में भाजपा पर आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने देश में अराजकता का माहौल पैदा किया है।
केंद्र सरकार के पास अपनी उपलब्धियां गिनाने के नाम पर सिर्फ देश में असहिष्णुता का माहौल पैदा करना है। आरोप लगाया कि सत्ता के लालच में भाजपा देश की जनता को एक दूसरे के खिलाफ कर रही है। बैठक में उन्होंने प्रचार की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जबकि, शाम को प्रत्येक वार्ड में बैठक की जाएगी। बैठक में भाजपा के मंडल महामंत्री केवलराम आजाद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय जैन, जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, अनुपम कपिल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, संदीप ध्यानी, परमजीत सिंह, बेलीराम ठाकुर, कुसुम कौशल, रेशमा अंसारी, रेखा रमोला, कितेश जायसवाल, एंथोनी, राजेश वर्मा, फहीम अंसारी, जावेद खान, राजीव शर्मा, धीरेंद्र तड़ियाल, दिनेश चंद्र गुप्ता, भुवन पंत, दीपक गुप्ता, गोपाल माहेश्वरी, साजिद अली, विरेंद्र, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।