फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। नाबालिग ने कहा कि इस मामले में वह पहले पटेलनगर पुलिस और फिर कोतवाली विकासनगर पुलिस के पास गई, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। पीड़िता की बहन का कहना है कि मामले को लेकर वह बुधवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में रह रही एक नाबालिग का आरोप है कि सात महीने पहले उसकी क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई थी। इसने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। इस बीच वह उसे मसूरी ले गया। जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच दो महीने उसे देहरादून में किराए के कमरे में भी रखा। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इससे वह सात महीने की गर्भवती है। नाबालिग ने कहा कि उसे बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन


यह प्रकरण फिलहाल महिला हेल्पलाइन में है। हेल्पलाइन से जो भी रिपोर्ट आएगी पुलिस उसके आधार पर कार्रवाई करेगी। अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं है।
- नरोत्तम बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें