फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की तिथि बदली, अब 16 फरवरी से आयोजित होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। औली में बर्फबारी नहीं होने से आगामी 15 जनवरी से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता को एक माह के लिए टाल दिया गया है। अब प्रतियोगिता 16 से 22 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन

औली में समय पर बर्फबारी न होने के कारण डब्ल्यूजीएफआई (विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी में करने का फैसला लिया है। डब्ल्यूजीएफआई के सचिव रोशन ठाकुर ने बताया कि अब प्रतियोगिता 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी। संभवत: तब औली में अच्छी खासी बर्फबारी हो जाएगी। औली में जनवरी में अभी तक एक बार ही बर्फबारी हुई, वह भी आशा के अनुरूप नहीं हुई। इसके बाद मौसम में कोई बदलाव नहीं आया, जिससे औली स्लोप अभी भी बर्फ विहीन है। स्लोप पर कृत्रिम बर्फ बनाने का काम किया जा रहा था, लेकिन यहां भी मौसम ने दगा दे दिया। तापमान और नमी न मिलने के कारण कृत्रिम बर्फ बनाने में दिक्कतें आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें