फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर आईटीबीपी के जवान से ठगे 14.90 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने जमीन दिलाने के नाम पर आईटीबीपी के जवान को ही ठग लिया। तीन साल पहले जवान से 14.90 लाख रुपये ले लिए और बाद में रजिस्ट्री नहीं करवाई। उन्होंने पैसे वापस मांगे तो इनकार कर दिया।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर मनोज नैनवाल ने बताया कि आईटीबीपी अकादमी मसूरी में तैनात सिपाही बद्री सिंह राणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। उनका संपर्क रामनरेश नौटियाल निवासी पुरोला से हुआ था। नौटियाल ने उन्हें निंबस क्रिकेट एकेडमी के पास 180 गज जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने पर सौदा हो गया। एग्रीमेंट होने पर फरवरी 2019 में 14.90 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद तीन साल का समय बीत गया। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर धमकी भी दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रॉपर्टी डीलर रामनरेश नौटियाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें