फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में फंसी है डॉक्टरों की टीम

Tue, 02 Jul 2013 09:40 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी में आए सैलाब में घायल पशुओं के उपचार और मरे पशुओं के पोस्टमार्टम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से रविवार को पशु चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों की सात सदस्यीय टीम भेजी गई थी। यह टीम टिहरी में फंसी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की पल-पल की खबर मिलेगी यहां

टीम में शामिल प्रेम सिंह कंडारी ने बताया कि रविवार को आनन-फानन में विभाग की ओर से कुछ लोगों को केदारघाटी भेजने के निर्देश दिए गए। सात सदस्यीय इस टीम को बताया गया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर से केदारघाटी पहुंचाया जाएगा, लेकिन जौलीग्रांट पहुंचने पर बताया गया कि मौसम ठीक नहीं है इसलिए वाहन से जाना होगा।

रस्ते में ख्ाराब हो गया वाहन
जौलीग्रांट से जिस वाहन की व्यवस्था की गई वह रास्ते में खराब हो गया। दूसरा वाहन किया, लेकिन उसमें तेल नहीं है। पिछले दो दिनों से टीम टिहरी में फंसी है। कंडारी ने बताया कि इस बारे में एसडीएम से बात की गई, लेकिन न वाहन मिल पा रहा है न ही तेल।
विज्ञापन


दून से एक टीम दस दिनों से केदारघाटी पहुंची हुई है। रविवार को दूसरी टीम में कुछ और लोगों को भेजा गया। इसमें दो वरिष्ठ चिकित्साधिकारी शामिल हैं, लेकिन टीम में शामिल कुछ लोग थोड़ी परेशानी उठाने को तैयार नहीं हैं। केदारघाटी के लिए बसें चल रहीं हैं। अन्य वाहन भी चल रहे हैं, लेकिन जब काम नहीं करना है तो तमाम परेशानियां गिनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

- डा.अविनाश आनंद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें