फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घेरकर पीटा, फायरिंग

Sat, 21 Apr 2018 12:11 AM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
AIR GUN
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कनपटियापुर में तिलक समारोह से लौट रहे युवक और उसके बाबा को आठ युवकों ने घेर लिया और मारपीट की। विरोध पर युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों ने जब मोर्चा संभाला तो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने चार नामजद और चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 कनपटियापुर निवासी आदित्य प्रकाश मिश्रा पुत्र अखिलेश मिश्रा ने गांव के ही शेर खां पुत्र रफीक, शहीद पुत्र बसरुद्दीन, नसीम पुत्र शफ रुद्दीन व बाबुद्दीन के साथ ही चार अन्य के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने बाबा के साथ अपने तिलक समारोह से घर जा रहा था। तभी रास्ते में उक्त लोगाें ने असलहा लहराते हुए गालियां दीं और लूटपाट करने का प्रयास किया।

विरोध पर मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार जीतू त्रिपाठी ने जब मना किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागे तो उक्त लोगों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वह बाल-बाल बच गए। शोरगुल सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें