फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर चेहरा जलाया

Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM IST
युवक की हत्या कर चेहरा जलाया
विज्ञापन
अज्ञात युवक की हत्या की घटना में जांच करती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युुवक की अंगौछे से गला कसकर हत्या कर दी गई। शव को नहर किनारे फेंककर पहचान मिटाने के लिए चेहरा भी जलाया है। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाक्षेत्र में 48 घंटे में अज्ञात युवक की हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर लेन पर अजगैन कोतवाली से करीब दो सौ मीटर दूर कुसुमहार गांव के पास से निकली शारदा नहर माइनर के किनारे सोमवार सुबह करीब (30) वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर अजगैन कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे और जांच करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीओ डा. भीम कुमार गौतम भी पहुंचे। जांच के लिए फील्ड यूनिट और डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक चेहरा जला होने और नाजुक अंग न होने से अवैध संबंधों में हत्या की आशंका है। कोतवाली अनिल सिंह ने घटना का जल्द से जल्द शिनाख्त और खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें