फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को धकिया कर भागे दो कैदी दो घंटे बाद ही दबोचे

Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
सिपाही को धकिया कर भागे दो कैदी दो घंटे बाद ही दबोचे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को अदालत से जेल लौटते दो हत्यारोपी सिपाही को धक्का मारकर भाग निकले, लेकिन  नावाबाद पुलिस ने उन्हें घंटे बाद ही दबोच लिया। एसएसपी मनोज तिवारी ने नवाबाद थाना पुलिस को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


कपूर टेकरी ओरछा गेट निवासी रईस चौदा और रिजवान मलिक हत्या के अलग-अलग मामलों में जेल में निरुद्ध हैं। शनिवार को दोनों की विशेष न्यायालय ईसी एक्ट कोर्ट में पेशी थी। पुलिस अभिरक्षा में दोनों के जिला कारागार से कचहरी की हवालात में लाया गया। दोपहर दो बजे सिपाही अशोक कुमार त्यागी दोनों को कोर्ट में तारीख कराने ले गया। दोपहर करीब दो बजे सिपाही दोनों को कोर्ट से लेकर आ रहा था। रास्ते में रईस और रिजवान मलिक ने सिपाही को धक्का दिया और भाग निकले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों तरफ घेराबंदी करके पुलिस अभिरक्षा से भागे हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

शाम करीब चार बजे खुशीपुरा में मुखबिर की सूचना पर नवाबाद थानाध्यक्ष बीएल यादव ने घेराबंदी करके दोनों को एक ही स्थान से दबोच लिया। दोनों ने पुलिस के कब्जे से छूटकर भागने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके। दोनों को जब थाने पर लाया गया तब पता चला कि दोनों नशे की हालत में धुत थे। पुलिस ने तुरंत दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें