फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस जीतने के बाद बाप-बेटा पहुंचे थे जमीन पर कब्जा लेने, गोली मार कर हत्या

Wed, 28 Jun 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव सीतो मे झुग्गियां जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 घटना मंगलवार की है।  

पुलिस के अनुसार सीतो मे झुग्गियां निवासी मोहकम सिंह (52) का चार एकड़ जमीन को लेकर गांव के अनूप के साथ विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में चला गया था और कुछ  दिन पहले ही मोहकम सिंह के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया था। मंगलवार को मोहकम अपने बेटे दविंदर (26) और कुछ  साथियों को लेकर अपनी जमीन का कब्जा लेने के लिए खेत में पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही अनूप भी अपने साथियों के साथ खेत पर पहंच  गया। 

पुलिस के मुताबिक बातचीत के दौरान अनूप जमीन का कब्जा देने को तैयार नहीं हुआ। विवाद ने झड़प का रूप धारण कर लिया। इसके बाद अनूप सिंह और उसके साथियों ने विरोधियों पर गोलियों की बौछार फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से मोहकम सिंह और उसके बेेटे  दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ आए हरपाल सिंह, प्रमजीत सिंह, हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को पट्टी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पट्टी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर घटना स्थल से फरार हो चुके थे। पट्टी पुलिस ने अनूप सिंह और उसके साथियों अमरदीप, परमजीत, सूबा, सलविंदर और गुरदेव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें